राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम्
राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम् ।धृ |
बंसी के बजते स्वरों का प्राण वंदे मातरम्
झल्लरी झनकार झनके नाद वंदे मातरम्
शंख के संघोष का संदेश वंदे मातरम् ॥१॥
सृष्टि के बीज मंत्र का है मर्म वंदे मातरम्
राम के वनवास का है काव्य वंदे मातरम्
दिव्य गीता ज्ञान का संदेश वंदे मातरम् ॥२॥
हल्दी घाटी के कणों में व्याप्त वंदे मातरम्
दिव्य जौहर ज्वाल का है तेज वंदे मातरम्
वीरों के बलिदान की हुंकार वंदे मातरम् ॥३॥
जन-जन के हर कंठ का हो गान वंदे मातरम्
शत्रु थरथर कांपे सुनकर नाद वंदे मातरम्
वीर पुत्रों की अमर ललकार वंदे मातरम् ॥४॥